
स्टेज पर ब्रह्मोस की रेप्लिका, पीएम मोदी के बड़े कटआउट... रोड शो से पहले ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंगा पटना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले बिहार की राजधानी पटना ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंग गया है. स्टेज पर ब्रह्मोस की रेप्लिका लगाई गई है. इस पर राफेल को भी दर्शाया गया है. वहीं, जगह-जगह पीएम मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार राज्यों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी को सिक्किम भी जाना था. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री गंगटोक नहीं जा सके और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है, जिसके बाद वह दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंचेंगे. पीएम मोदी 29 मई की शाम को पटना पहुंचेंगे. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी मौसम में पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.
पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है, जिसकी तैयारियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लगभग पूरी कर ली हैं. पीएम मोदी के रोड शो से पहले पटना की सड़कें ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंग गई हैं. पटना एयरपोर्ट से बिहार बीजेपी के कार्यालय तक, जगह-जगह पीएम मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं. पूरे पटना शहर में पीएम मोदी के स्वागत में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं. स्टेज पर ब्रह्मोस मिसाइल की रेप्लिका भी लगाई गई है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चुनावी राज्य बिहार के पहले दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी सेना के इस ऑपरेशन की सफलता की छाप दिखाई दे रही है. होर्डिंग-पोस्टर-कटआउट और रेप्लिका के माध्यम से जगह-जगह सेना के पराक्रम को भी प्रदर्शित किया गया है. पीएम मोदी आज जब पटना पहुंच रहे हैं, जोरदार तैयारी इसी बात का संकेत मानी जा रही है कि बीजेपी राज्य को बड़ा चुनावी संदेश देना चाह रही है. पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो है.
यह भी पढ़ें: बंगाल के बाद बिहार पहुंचेंगे पीएम मोदी, पटना में रोड शो, शेखपुरा, विक्रमगंज से गोपालगंज तक अगले दो दिनों में कई कार्यक्रम
शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी की बीजेपी दफ्तर में अहम बैठक है, जिसमें बीजेपी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और तमाम बड़े नेताओं, पार्टी के पदाधिकारियों से मौजूद रहने के लिए कहा गया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में बीजेपी नेताओं को बिहार विजय का मंत्र देंगे. एक दिन बाद ही पीएम मोदी काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में होंगे, जहां से वह बिहार को 48520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के बिहार दौरे पर कांग्रेस नेताओं का निशाना, कहा- वादा पूरा नहीं करते पीएम

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








