स्टेज पर ताज की छीनाझपटी में मिसेज श्रीलंका को कर दिया घायल, ब्यूटी क्वीन हुई अरेस्ट
AajTak
श्रीलंका में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान विनर को लेकर हुए विवाद में कोलंबो पुलिस ने वर्तमान मिसेज वर्ल्ड को गिरफ्तार कर लिया है. मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता के सिर से जबरदस्ती ताज उतारने की कोशिश की जिसके बाद नई मिसेज श्रीलंका के सिर पर गंभीर चोट आ गई.
श्रीलंका में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान विनर को लेकर हुए विवाद में कोलंबो पुलिस ने वर्तमान मिसेज वर्ल्ड को गिरफ्तार कर लिया है. मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता के सिर से जबरदस्ती ताज उतारने की कोशिश की जिसके बाद नई मिसेज श्रीलंका के सिर पर गंभीर चोट आ गई. आपको बता दें कि रविवार को हुए कॉन्टेस्ट में कैरोलिन जूरी ने मिसेज श्रीलंका चुने जाने के बाद पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से विनर का ताज एक झटके में खींच कर निकालने की कोशिश की थी. जूरी पिछले साल की मिसेज श्रीलंका भी रह चुकी हैं. ताज की छीना-झपटी से आई चोट के बाद पुष्पिका डी सिल्वा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट का सीधा प्रसारण किया जा रहा था. थियेटर में मौजूद सभी दर्शक इस घटना को देखकर दंग रह गए थे. पुलिस ने जुरी के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











