
'स्टील बैरियर्स में छिपे थे मादुरो, हमारी सेना ने...', ट्रंप ने बताया वेनेजुएला में कैसे हुई 'सर्जिकल स्ट्राइक'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने वाले ऑपरेशन के बाद अमेरिका वेनेजुएला के तेल उद्योग में बहुत मजबूती से शामिल होगा और अमेरिकी तेल कंपनियां वहां बड़ी भूमिका निभाएंगी. ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इसे उन्होंने मार-ए-लागो में लाइव देखा. कुछ सैनिकों को चोटें आईं लेकिन कोई मौत नहीं हुई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने वाले ऑपरेशन के बाद अमेरिका वेनेजुएला के तेल उद्योग में 'बहुत मजबूती से' शामिल होगा. शनिवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी ऊर्जा कंपनियां वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएंगी.
ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अमेरिकी टीम ने 'लाजवाब काम किया' है. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई दूसरा देश ऐसा ऑपरेशन नहीं कर सकता. ट्रंप के मुताबिक उन्होंने इस पूरे अभियान को रियल टाइम में देखा और इसके हर पहलू पर नजर रखी. उन्होंने इसे 'पेशेवर नेतृत्व, सैन्य गुणवत्ता और साहस' का बेहतरीन उदाहरण बताया.
'हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर सेना'
ट्रंप ने कहा कि इसकी तुलना अफगानिस्तान से नहीं की जा सकती, जहां अमेरिका पूरी दुनिया में मजाक बन गया था. उन्होंने कहा कि 'अब अमेरिका मजाक नहीं है'. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर सेना है. उन्होंने यह भी कहा कि सैनिकों की बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म देखकर उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा था.
वेनेजुएला में अगली सरकार को लेकर ट्रंप ने कहा कि इस पर फैसला किया जा रहा है और अमेरिका कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. उन्होंने संकेत दिए कि सत्ता हस्तांतरण में अमेरिका की अहम भूमिका रहेगी.
तेल उद्योग को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की तेल कंपनियां दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे बेहतरीन हैं और वे वेनेजुएला के तेल सेक्टर में गहराई से जुड़ेंगी. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल होगा.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








