
स्टील और एल्यूमीनियम टैरिफ पर ट्रंप सख्त...लगाया 25% टैरिफ, घोषणापत्र पर किए साइन
AajTak
कैरोलिन लेविट ने कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील पर वास्तविक 25 प्रतिशत टैरिफ बहाल करने और एल्युमीनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए वर्तमान की कमियों को दूर करने के लिए घोषणापत्र पर साइन कर दिए हैं. प्रशासन का मानना है कि ये टैरिफ हमारे देश सुरक्षा की रक्षा करेंगे और अमेरिकी कर्मचारियों को प्राथमिकता पर रखेंगे.'
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले घोषणापत्र पत्र पर साइन किए हैं. उनका कहना है कि स्टील और एल्मुमीनियम पर टैरिफ लगाने का उद्देश्य वर्तमान में खामियों और छूटों को बंद करना है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लेविट ने कहा कि ट्रंप अमेरिका के स्टील और एल्यूमीनियम उद्योगों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं.
कैरोलिन लेविट ने कहा, 'व्यापार के मामले में राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका के महत्वपूर्ण स्टील और एल्युमीनियम उद्योगों की रक्षा के लिए साहसिक कदम उठा रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील पर वास्तविक 25 प्रतिशत टैरिफ बहाल करने और एल्युमीनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए वर्तमान की कमियों को दूर करने के लिए घोषणापत्र पर साइन कर दिए हैं. प्रशासन का मानना है कि ये टैरिफ हमारे देश सुरक्षा की रक्षा करेंगे और अमेरिकी कर्मचारियों को प्राथमिकता पर रखेंगे.'
कैरोलिन लेविट ने बुधवार को ये भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले रिसिप्रोकल टैरिफ योजना की घोषणा करेंगे.
उन्होंने आगे तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि गबार्ड का शपथ ग्रहण समारोह व्हाइट हाउस में होगा. वहीं,तुलसी गबार्ड को ओवल ऑफिस में एजी पाम बोंडी द्वारा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में शपथ दिलाई गई.
कैरोलिन लेविट ने कहा, 'आज सुबह एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में सीनेट रिपब्लिकन ने राष्ट्रपति ट्रंप के असाधारण रूप से योग्य नामांकितों की पुष्टि करना जारी रखा, जिनमें सबसे हाल ही में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल हैं. जो बाद में अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्हाइट हाउस में हमारे साथ शामिल होंगी. यह जरूरी है कि राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के शेष नामांकितों की पुष्टि जल्द से जल्द की जाए.'
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को पूर्व डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में पुष्टि करने के लिए वोट किया. सीएनएन के अनुसार, गबार्ड की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक की पुष्टि 52-48 के वोट से हुई. ज्यादातर वोट पार्टी लाइन के साथ थे. हालांकि, केंटकी के रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैककोनेल ने पुष्टि का विरोध करने में डेमोक्रेट के साथ शामिल हो गए.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









