
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भड़की आग घरों तक पहुंची, हजारों लोग बेघर, देखें हालात
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान किया है.. 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी, तेज हवाएं और सूखी बिजली की वजह से आग तेजी से फैल रही है. सेंट्रल कोस्ट, हंटर और तस्मानिया इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











