
वेनेजुएला पर अमेरिका ने कसा शिकंजा, देखें दुनिया आजतक
AajTak
अमेरिका लगतार वेनेजुएला के पास अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है. कैरिबियन सी में युद्धपोतों की तैनाती के साथ-साथ प्यूर्टो रिको में लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है. साथ ही इस इलाके में अमेरिकी सैनिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अमेरिका कभी भी वेनेजुएला पर हमला कर सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











