
स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की घर वापसी, इस क्लब में एक हफ्ते के लेंगे 4 करोड़ रुपये
AajTak
पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फुटबॉल करियर एक फुल सर्कल पूरा कर चुका है. यानि वे उसी क्लब वापस आ चुके हैं जहां से उन्होंने दौलत, शोहरत और सफलता की बुलंदियां हासिल की थी. रोनाल्डो इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब में वापस आ चुके हैं. वे 18 साल की उम्र में सबसे पहले इस क्लब से जुड़े थे.
पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फुटबॉल करियर एक फुल सर्कल पूरा कर चुका है. यानि वे उसी क्लब वापस आ चुके हैं जहां से उन्होंने दौलत, शोहरत और सफलता की बुलंदियां हासिल की थीं. रोनाल्डो इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब में वापस आ चुके हैं. वे 18 साल की उम्र में सबसे पहले इस क्लब से जुड़े थे.(फोटो क्रेडिट: getty images) हालांकि इंग्लैंड में वापसी के साथ ही रोनाल्डो के करियर में बड़ा अंतर ये है कि वे इस बार मैनचेस्टर यूनाइडेट में वापसी के साथ ही हफ्ते के 3 लाख 85 हजार पाउंड्स यानि लगभग 4 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे. इसके अलावा इस बार उनकी मां उनके साथ नहीं है. बता दें कि रोनाल्डो चार बच्चों के पिता हैं और फिलहाल वे 27 साल की जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ रह रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: getty images) रोनाल्डो की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों से भरी रही है. साल 2010 में क्रिस्टियानो जूनियर का जन्म हुआ था. उस समय रोनाल्डो रूस की मॉडल इरिना शायक को डेट कर रहे थे. रोनाल्डो ने कंफर्म किया था कि शायक उनके बच्चे की मां नहीं है और वे अपने बेटे की मां की पहचान को गुप्त रखना पसंद करेंगे. (फोटो क्रेडिट: getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












