
स्कॉटलैंड के T20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना 'पाकिस्तानी' कनेक्शन से अटका? जानें पूरा मामला
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के हटने के बाद शामिल हुए स्कॉटलैंड को भारत के वीजा की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान मूल के तेज गेंदबाज सफयान शरीफ सहित खिलाड़ियों के वीजा पर खास निगरानी है. स्कॉटलैंड को ICC और BCCI से पूरा समर्थन मिलने का भरोसा है.
अब यह तय हो चुका है कि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम की जगह स्कॉटलैंड की टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी. इसी बीच क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रुडी लिंडब्लेड (Trudy Lindblade) को भरोसा है कि पाकिस्तान मूल के तेज गेंदबाज सफयान शरीफ समेत स्कॉटलैंड टीम के सभी खिलाड़ियों को समय रहते भारत का वीजा मिल जाएगा और टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाएगी.
बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से हटने के बाद स्कॉटलैंड को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया है, जबकि आईसीसी ने अपने आकलन में भारत में किसी तरह के सुरक्षा खतरे से इनकार किया था.
स्कॉटलैंड अपना अभियान 7 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू करेगा. हालांकि भारत के वीजा नियमों के तहत पाकिस्तान मूल के आवेदकों की जांच प्रक्रिया अधिक समय लेती है, जिससे प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो जाती है.
लिंडब्लेड ने ESPNcricinfo से कहा- हम आईसीसी के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. वीजा हमेशा एक अनिश्चित पहलू होता है, चाहे आपके पास तीन दिन हों या 45 दिन.
उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटे से टीम का पूरा फोकस वीजा प्रोसेस पर रहा है और खिलाड़ी लगातार आवेदन जमा कर रहे हैं. हम जितनी जल्दी हो सके भारत में मौजूद होंगे. अब यह सिर्फ समय की बात है.
सफयान शरीफ का जन्म इंग्लैंड के हडर्सफील्ड में एक पाकिस्तानी पिता और ब्रिटिश-पाकिस्तानी मां के यहां हुआ था. वह सात साल की उम्र में स्कॉटलैंड चले गए थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












