
स्कूल से मिली किताब में लिखा था 'म' से मस्जिद, 'न' से नमाज... लोगों ने जताई आपत्ति, काटा बवाल
AajTak
मध्य प्रदेश के एक स्कूल में बच्चों को जो किताब दी गई थी. उसमें 'न' से नमाज, 'क' से काबा और 'म' से मस्जिद लिखा हुआ था. इस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई और स्कूल पहुंचकर हंगामा किया.
मध्यप्रदेश के रायसेन में एक स्कूल में उस समय भारी बवाल मच गया. जब बच्चों को 'न' से नमाज और 'म' से मस्जिद पढ़ाया गया. ये सब स्कूल से मिली एक किताब में लिखा था. इसके बाद बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए और इसको लेकर आपत्ति जताई और जमकर हंगामा किया. मामला रायसेन के बेबी कान्वेंट स्कूल का है.
मामले की जानकारी लगते ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.
क्या है पूरा मामला रायसेन के बेबी कान्वेंट स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों की किताब में 'न' से नमाज, 'म' से मस्जिद लिथा था. वहां 'औ' से औरत लिखा हुआ था, जिसके चित्र में हिजाब पहने एक महिला थी. पूरे मामले का खुलासा नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे की किताब से हुआ जब उसके परिजन घर पर उसे पढ़ाने बैठे.
इस दौरान 'औ' से औरत जब आया तो देखा कि चित्र में हिजाब पहने एक महिलाको दिखाया गया था. घरवालों ने जब पन्ना पलटा तो आगे 'न' से नमाज़, 'म' से मस्जिद और 'क' से काबा लिखा हुआ और उनके चित्र थे.
स्कूल से बच्चों को मिली थी किताब पूछने पर बच्चे ने बताया कि पट्टी पहाड़ा वाली किताब स्कूल से मैडम ने दिया है. इसके बाद बच्चों के परिजन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग स्कूल पहुंचे और उर्दू शब्द पढ़ाने पर हंगामा किया. हंगामा बढ़ता देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.
प्रिंसिपल ने मानी गलती स्कूल की प्रिंसिपल आईए कुरैशी ने गलती मानते हुए कहा कि उन्होंने पट्टी पहाड़े की सामग्री देखे बगैर बच्चों में बांट दी. प्रिंसिपल के मुताबिक उन्होंने यह पट्टी पहाड़ा भोपाल से बुलवाया था और विवाद के बाद सभी अभिभावकों से पट्टी पहाड़ा वापस स्कूल में जमा कराने को कहा गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











