
स्कूल में रील्स बनाती हैं मैडम, टोका तो हमको Instagram पर ब्लॉक कर दीं...Bihar के छात्रों ने खोली सरकारी एजुकेशन सिस्टम की पोल!
AajTak
Bihar News: छात्र ने बताया कि एक बार उसने इंस्टाग्राम पर ही अपनी मैडम को रील न बनाने की सलाह दी तो उन्होंने ब्लॉक कर दिया. जबकि स्कूल के दूसरे छात्र मैडम के इंस्टा फॉलोअर हैं. अगर सामने से बोलेंगे तो दूसरे छात्र विरोध कर सकते हैं.
''BPSC पास मैडम स्कूल में रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं. जब ऐसा करने से मना किया तो मुझे ब्लॉक ही कर दिया गया. स्कूल में सामने से बोल नहीं सकते. अगर बोलेंगे तो दूसरे लोग विरोध में आ जाएंगे.'' बिहार के एक सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के बारे में कुछ इस तरह का बखान करते हुए छात्र शमी मुस्कुरता है और सुनने वाले खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं.
एक प्राइवेट बस में बिना गाड़ी नंबर की टिकट रसीद लेकर यात्रा कर रहे छात्र शमी ने हमारे सहयोगी 'दी लल्लनटॉप' की चुनावी यात्रा के दौरान बातचीत में स्कूल शिक्षा की बदहाली का दुखड़ा रोया. कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग से चुनकर जितनी भी महिला टीचर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने आई हैं, वो पढ़ाने की जगह फिल्मी गानों पर रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं.
छात्र ने बताया कि एक बार उसने इंस्टाग्राम पर ही अपनी मैडम को रील न बनाने की सलाह दी तो उन्होंने ब्लॉक कर दिया. जबकि स्कूल के दूसरे छात्र मैडम के इंस्टा फॉलोअर हैं. अगर सामने से बोलेंगे तो दूसरे छात्र विरोध कर सकते हैं.
सवारियों से ठसाठस भरी बस में सफर कर रहे दूसरे छात्र मोहम्मद अनवर सईद ने बताया कि वह भागलपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ता है, लेकिन बिना जाए उसकी 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज कर ली जाती है. स्कूल में कोई सुविधा नहीं है. ब्लैक बोर्ड और पंखा-टेबल तक नहीं है. स्कूलों को गांव के दबंग परिवारों को शादी या दूसरे कार्यक्रमों के लिए दे दिया जाता है. बाराती और मेहमान क्लासरूम को बर्बाद करके चले जाते हैं. अगर हम स्कूल जाते भी हैं तो मैडम बोल देती हैं कि घर जाओ, अटेंडेंस लग जाएगी.
हालांकि, छात्र मोहम्मद अनवर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की तारीफ की और बताया कि तेजस्वी के 17 महीने के कार्यकाल में कुछ हद तक काम हुआ. अल्पसंख्यकों को काफी नौकरियां मिली हैं. खासकर सरकारी टीचर की नौकरी. और बहुत अच्छे अच्छे टीचर आए भी हैं.
इसी बीच, सीट पर सवार एक युवक सफर कर रहे छात्रों का हामी बना. आरोप लगाया कि बिहार के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से आप पहाड़ा इत्यादि पूछ लेंगे तो वो शायद नहीं बता पाएंगे. देखें पूरा Video:-

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






