
स्कूल में प्रिंसिपल को दौड़ाकर मारी थी गोली, फिर सलाखों में रहकर की पढ़ाई, इतने अंकों से पास की इंटर की परीक्षा
AajTak
यूपी के सीतापुर (Sitapur) में स्कूल में प्रिंसिपल (principal) को गोली मारने वाले छात्र ने इंटर की परीक्षा (intermediate exam) पास कर ली. इस छात्र ने जेल में रहकर गलती को लेकर पश्चाताप किया और पढ़ाई की. जेल प्रशासन ने उसे सिलेबस से जुड़ी किताबें उपलब्ध कराईं. इसके बाद इस विचाराधीन कैदी ने एग्जाम दिया था.
यूपी बोर्ड (UP Board) ने शनिवार को हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसमें सीतापुर जिले (Sitapur) के विचाराधीन कैदी गुरविंदर सिंह ने भी इंटर की परीक्षा पास कर ली. गुरविंदर सिंह ने स्कूल में अपने प्रिंसिपल (principal) पर अवैध असलहे से गोलियां चलाई थीं. अब जेल में रहकर गुरविंदर ने अपनी गलती का पश्चाताप किया. उसने पढ़ाई की और इंटर की परीक्षा पास कर ली.
दरअसल, यह कहानी उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके के गुरविंदर सिंह की है. गुरविंदर ने अपने प्रिंसिपल पर गोली चला दी थी. इसी को लेकर वह हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन कैदी है. इस घटना के बाद गुरविंदर सिंह ने जेल में रहकर जिंदगी को नए मुकाम पर ले जाने की कोशिश की और गलती पर पश्चाताप किया.
सितंबर 2022 में आदर्श स्वरूप इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा पर गोलियां चलाई थीं. उस समय गुरविंदर सिंह 12वीं की कक्षा में था. उसका झगड़ा सहपाठी के साथ सीट पर बैठने को लेकर हो गया था. इस विवाद में गुरविंदर सिंह क्लास में पढ़ने वाले लड़के को पीट दिया था. इस बात पर स्कूल के प्रिंसिपल ने समझाते हुए गुरविंदर सिंह को फटकार लगाई थी. प्रिंसिपल के डांटने से गुरविंदर सिंह नाराज हो गया था.
यह भी पढ़ें: कोई जेल से डिग्री लेने आया, किसी ने 70 साल में पूरी की पढ़ाई... खास बन गया इस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह
इसके बाद प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा एक दिन निर्माण भवन में निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान गुरविंदर सिंह ने उन पर अवैध असलहे से गोलियां चला दी थीं. गोली चलने के दौरान प्रिंसिपल कार्यालय की तरफ भागे तो गुरविंदर ने उनका पीछा करके दोबारा फायरिंग की, जिससे गोली उनके सिर में लग गई. इसके बाद प्रिंसिपल को अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद उनका जीवन बच गया था.
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024 Out: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियां रहीं अव्वल, यहां देखें अपने मार्क्स

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












