
स्कूल ने लड़की के पीरियड्स को नहीं माना छुट्टी का वैध कारण, भड़के पिता ने लगाई याचिका
AajTak
मार्कस एलेने नाम के शख्स ने अपनी सबसे बड़ी बेटी के माध्यमिक विद्यालय से संपर्क करके उन्हें सूचित किया कि वह बीमार हो गई है. तीन बच्चों के पिता एलेने ने बताया कि पीरियड्स की वजह से उनकी बेटी "गंभीर पीड़ा" का सामना कर रही है. इसके जवाब में स्कूल ने जो कहा उससे उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. स्कूल की तरफ से कहा गया कि यह छुट्टी के लिए वैध कारण नहीं है.
ब्रिटेन में एक पिता उस वक्त हैरान रह गए जब मिडिल स्कूल में पढ़ रही उनकी बेटी को पीरियड्स से होने वाली समस्या के लिए स्कूल से छुट्टी नहीं दी गई. उन्हें स्कूल से बताया गया कि स्कूल से अनुपस्थित रहने के लिए ये कोई वाजिब कारण नहीं हो सकता है. पिता ने स्कूल प्रबंधन को इसके लिए जमकर फटकार लगाई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











