
स्कूल जाने से पहले छात्रा ने अचानक दिया बेटे को जन्म, बच्चे का सिर निकलता देख दंग रह गई थीं मां
AajTak
ब्रिटेन की एक टिकटॉकर ने 15 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म देने का खुलासा किया है. टिकटॉकर ने बताया कि उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है. उसके पीरियड्स नॉर्मल थे और ना ही उसका बेबी बंप निकला. स्कूल जाने से ठीक पहले अचानक घर के लिविंग रूम में उसने अपने बेटे को जन्म दिया.
ब्रिटेन की 19 साल की एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है जिसमें उसने 15 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देने का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है और उन्होंने अपने घर के लिविंग रूम में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया.
ब्रिटेन की एलेक्सिस क्वीन अब 19 साल की हैं. एल्क्सिस ने एक टिकटॉक वीडियो में लोगों को बताया कि वो इस बात से पूरी तरह बेखबर थीं कि वो गर्भवती हैं क्योंकि उनके पीरियड्स सामान्य थे और प्रेग्नेनेंसी टेस्ट भी नेगेटिव थे. इसके अलावा पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनका पेट भी बाहर नहीं निकला.
उसने बताया, ''एक सुबह अचानक मुझे पेट में बहुत तेज दर्द हुआ और जब मैंने ये बात अपने माता-पिता से कही तो उन्हें लगा मैं स्कूल ना जाने का बहाना बना रही हूं. मैं दरवाजे के पास खड़ी थी और जैसे ही मैंने एक कदम बढ़ाया, मुझे लेबर पेन शुरू हो गया. मेरी हालत खराब होने लगी. मेरी मां उस वक्त हैरान रह गई जब उन्होंने मेरे अंदर से एक बच्चे का सिर बाहर आते देखा.''
एलेक्सिस कहती हैं कि डिलीवरी से पहले मैं अक्सर अपने सीने में जलन महसूस करती थी और उस दिन स्कूल की छुट्टी ले लेती थी. मेरी मां ने बताया कि जब वो मुझे जन्म देने वाली थीं, तब उन्हें भी सीने में जलन होती थी.
एलेक्सिस ने अपने टिकटॉक विडियो में कहा, ''मुझे प्रेग्नेंसी के कोई लक्षण नहीं थे और मेरे पीरियड्स भी सामान्य हो रहे थे. यहां तक कि प्रेग्नेंसी टेस्ट भी नेगेटिव था. इसलिए मैं स्कूल जा रही थी और बिलकुल ठीक थी. लेकिन एक रात मुझे सोने से पहले अचानक बहुत दर्द हो रहा था तो मैंने दर्द की दवा ली. लेकिन मुझे लगातार दर्द होता रहा और मैं पूरी रात सो नहीं पाई. मैंने सुबह छह बजे अपने पैरेंट्स को बताया कि मुझे दर्द हो रहा है और मुझे स्कूल से छुट्टी लेनी है.''
स्कूल जाने से ठीक पहले हो गया बच्चे का जन्म अपनी डिलीवरी के पलों को याद करते हुए एलेक्सिस ने कहा, ''मैंने स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी थी और स्कूल जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी लेकिन अचानक मैं टॉयलेट की तरफ भागी. इसके बाद मैंने चीखते हुए अपनी मां को आवाज दी और उनसे कहा कि मैं शायद बच्चे को जन्म देने वाली हूं. मेरी मां मुझ पर चिल्लाईं और मुझे नीचे आने को कहने लगीं. उसके बाद जब उन्होंने मेरे पास आकर चेक किया तो उन्होंने बच्चे का सिर देखा. इसके बाद मेरे पिता प्रेग्नेंसी टेस्ट लेने बाहर भागे.''

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









