
स्कूल छोड़ा, कोरियन गेम की लत, सीक्रेट डायरी... गाजियाबाद सुसाइड केस में तीन बहनों के बारे में क्या-क्या पता चला?
AajTak
गाजियाबाद की तीनों बहनें लॉकडाउन से ऑनलाइन गेमिंग, खासकर कोरियन गेम्स की आदी थीं. स्कूल छोड़ चुकी इन बहनों का जीवन मोबाइल तक सिमट गया था. दो शादियां करने वाले पिता के पांच बच्चों में ये तीनों शामिल थीं. पुलिस को एक डायरी मिली है, जिससे घटना की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है.
गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की लत और एक ऑनलाइन कोरियन गेम के इफेक्ट की जांच तेज कर दी है. घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में भी हड़कंप मच गया है.
शुरुआती जांच में ये पता चला
न्यूज एजेंसी के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बहनें एक कोरियन टास्क-बेस्ड इंटरैक्टिव "लव गेम" की आदी थीं, और उनके माता-पिता ने हाल के दिनों में उनके मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी.
वहीं, पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि लड़कियां कोरियन कंटेंट से प्रभावित थीं और अपने मोबाइल फोन पर काफी समय बिताती थीं. उन्होंने कहा, "परिवार के सदस्यों ने पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, जिससे वे परेशान थीं और शायद इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया."
देर रात नौवीं मंजिल से कूदीं
पुलिस को सुबह करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में टीला मोड़ पुलिस स्टेशन के तहत भारत सिटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









