
स्कूल-कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू... चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में बिगड़ा माहौल
AajTak
घटना के बाद से उदयपुर में तनाव है. किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है. शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.
उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. उपद्रवियों ने कई कारों को आग के हवाले कर दिया. हालात को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी (निजी और सरकारी) स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं.
निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के आदेश में कहा गया है, 'समस्त राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक और समस्त राजकीय/गैर राजकीय महाविद्यालयों में 17.08.2024 से अग्रिम आदेश तक अवकाश घोषित किया जाता है.' आदेश में कहा गया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूल/कॉलेजों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
घायल छात्र की हालत नाजुक
घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है. बताया गया है कि हमले में घायल हुए छात्र की हालत बेहद नाजुक है और उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.
घटना के बाद से उदयपुर में तनाव है. किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है. शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







