
स्कूलों में धमकीभरे ईमेल की भाषा इस्लामिक स्टेट जैसी, कहां है ISIS, सालभर में कितने हमलों का जिम्मा ले चुका?
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सौ से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से भरा ईमेल मिला. मेल की भाषा इस्लामिक स्टेट (ISIS) से मिलती-जुलती है. लेकिन ये आतंकी संगठन तो साल 2019 में खत्म हो चुका था, फिर कैसे लगातार इसका नाम आ रहा है? मार्च 2023 के बाद से अंडरग्राउंड रहते हुए ही इसने 1,121 हमलों की जिम्मेदारी ली.
बुधवार का दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए हलचल से भरा रहा. बहुत से स्कूलों को धमकीभरे ईमेल आए, जिनमें कैंपस में बम रखा होने की बात थी. हालांकि पुलिस की फुर्ती से कोई दुर्घटना नहीं हुई, न ही किसी स्कूल में विस्फोटक बरामद हुआ. इस बीच कई चीजें इशारा कर रही हैं कि अफवाह के पीछे ISIS जैसे आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है. धमकी भले ही खोखली थी, लेकिन इससे ISIS का एक्टिव होना एक बार फिर साबित हो गया. जानिए, किन देशों में अब भी जिंदा है इस्लामिक स्टेट.
इस्लामिक स्टेट की गतिविधियां हो रहीं ट्रैक
अमेरिकी थिंक टैंक- वाशिंगटन इंस्टीट्यूट ने एक एक्टिविटी ट्रैकर बनाया, जो अनुमान लगाता है कि ISIS कहां और किन तरीकों से काम कर रहा है. ये अंदाजा उसके हमलों के पैटर्न या हमलों की जिम्मेदारी के आधार पर लगाया जा रहा है. पिछले साल मार्च में ये रिसर्च शुरू हुई, एक साल बाद जो दिख रहा है वो डराने के लिए काफी है.
हजार से ज्यादा हमले कर चुका
सालभर के भीतर खुद इस्लामिक स्टेट ने ही 1,121 हमलों की जिम्मेदारी ली. इन हमलों में 4,770 लोग मारे गए या जख्मी हुए. इनकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) ने ली.
इन देशों से ऑपरेट हो रहा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










