
स्किन को रखना चाहते हैं हेल्दी? इन ड्रिंक्स से रहें दूर
AajTak
आप जो कुछ भी खाते या पीते हैं उससे आपकी स्किन पर उसका असर देखने को मिलता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पीने से आपकी स्किन डल और बूढ़ी नजर आने लगती है.
खाना सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरता बल्कि आपके शरीर को पोषण भी देता है. आप रोजाना जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर आपकी एनर्जी, ब्रेन फंक्शन, मूड और स्किन हेल्थ पर पड़ता है. आप जो कुछ भी खाते या पीते हैं उससे आपकी स्किन पर उसका असर देखने को मिलता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पीने से आपकी स्किन डल और बूढ़ी नजर आने लगती है.
स्किन हेल्थ के लिए खराब मानी जाती हैं ये ड्रिंक्स-
सॉफ्ट ड्रिंक्स- सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. चीनी की हाई मात्रा ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देती है, जिससे स्किन के कोलेजन का क्रॉस लीकेज हो सकता है और झुर्रियां पड़ सकती हैं. कोलेजन और इलास्टिन खास प्रोटीन हैं जो त्वचा को लचीला बनाए रखते हैं. सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद चीनी कोलेजन और इलास्टिन को सख्त और सूखा कर देती है, जिससे वे कमज़ोर हो जाते हैं और समय से पहले बुढ़ापा आने लगता है.
डाइट सोडा- डाइट सोडा और मीठी ड्रिंक्स सूजन को बढ़ावा दे सकते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाता है और उम्र बढ़ने को तेज करता है. इसे बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
शराब- शरीर को डिहाइड्रेट करती है, जो आपकी स्किन के लिए खतरनाक साबित होता है. डिहाइड्रेशन के कारण स्किन की बाहरी परत नमी खो देती है जिससे फाइन लाइंस, और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं.
डेयरी बेस्ड ड्रिंक्स- डेयरी फूड्स भी आपकी स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इन्हें खाने से पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से पिंपल्स, एक्ने हो रहे हैं तो इनका सेवन करने से बचें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












