
सौरव गांगुली को ICC में मिली अहम जिम्मेदारी, संभालने जा रहे ये बड़ा पद
AajTak
सौरव गांगुली का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में किया जाता है. गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर अपने टेस्ट करियर जोरदार आगाज किया था. उन्होंने 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इस पूर्व भारतीय कप्तान को आईसीसी की क्रिकेट समिति का चैयरमैन बनाया गया है. वह हमवतन अनिल कुंबले का स्थान लेंगे, जो नौ सालों तक इस पद पर रहे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












