
सोशल मीडिया पर मेडिकल परीक्षा के क्वेश्चन पेपर की Sale का ऐलान, केरल पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
सोशल मीडिया पर यह घोषणा की गई थी कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्नपत्र (Question Paper) और उत्तर कुंजी (Answer Key) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. जैसे ही मामला सामने आया तो पुलिस एक्टिव हो गई और तुरंत केस दर्ज किया गया.
सोशल मीडिया पर मेडिकल परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री की घोषणा करने के एक मामले में केरल की साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर यह घोषणा की गई थी कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्नपत्र (Question Paper) और उत्तर कुंजी (Answer Key) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश में नीट सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं और कुछ मामलों में सीबीआई की जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक केस में CBI को मिली आरोपी अमन सिंह की रिमांड, हो सकते हैं कई खुलासे
आपको बता दें कि विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जो लोग भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है.
टेलीग्राम पर वायरल हुआ था मैसेज
राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम समूहों पर 6 जुलाई की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की बिक्री का विज्ञापन देने वाले समूहों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






