
सोशल मीडिया पर उड़ी डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह... अमेरिकी राष्ट्रपति ने कयासों पर ऐसे लगाया ब्रेक
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई दिनों तक सार्वजनिक मंचों से गायब रहने और व्हाइट हाउस के आधिकारिक शेड्यूल में कार्यक्रमों के अभाव ने इन अटकलों को और हवा दी. सोशल मीडिया पर #TrumpIsDead और #WhereIsTrump जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे और ट्रंप की तबीयत या मौत को लेकर साजिशी थ्योरियां फैलने लगीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों ने इस हफ्ते अचानक जोर पकड़ लिया. कई दिनों तक सार्वजनिक मंचों से गायब रहने और व्हाइट हाउस के आधिकारिक शेड्यूल में कार्यक्रमों के अभाव ने इन अटकलों को और हवा दी. हालांकि शनिवार को इन अफवाहों पर विराम लग गया.
दरअसल, मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे. वहीं, शुक्रवार को श्रम दिवस वीकेंड (Labor Day Weekend) के लिए व्हाइट हाउस ने खाली शेड्यूल जारी किया. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर #TrumpIsDead और #WhereIsTrump जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे और ट्रंप की तबीयत या मौत को लेकर साजिशी थ्योरियां फैलने लगीं.
सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही इन अफवाहों ने ट्रंप समर्थकों और विरोधियों दोनों को उलझन में डाल दिया था. लेकिन शनिवार को राष्ट्रपति की सार्वजनिक मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप न केवल पूरी तरह स्वस्थ हैं, बल्कि अपने नियमित कार्यक्रमों में व्यस्त भी हैं.
अफवाहों पर ऐसे लगा विराम

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









