
सोशल मीडिया पर अपने डीपफेक देख घबराई लड़की, बताया किस देश में हो रहे वायरल
AajTak
इस लड़की को सोशल मीडिया पर अपने डीपफेक वीडियो मिले हैं. इन वीडियो में ओल्गा लोइक नाम की ये लड़की खुद नहीं है. बल्कि उसका चेहरा है. उसने यूट्यूब पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है.
सोशल मीडिया जहां कुछ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, तो वहीं इसने कुछ लोगों की जिंदगी तबाह भी कर दी है. ऐसा ही इस लड़की के साथ हुआ. वो पेशे से एक यूट्यूबर है. उसे अपने ही डीपफेक वीडियो मिले हैं. जिनका इस्तेमाल प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए किया जा रहा है. उसने इसे डरा देने वाली घटना बताया है.
ये लड़की यूक्रेन की यूट्यूबर है. उसे चीन के सोशल मीडिया पर अपने डीपफेक वीडियो मिले हैं. इन वीडियो में ओल्गा लोइक नाम की ये लड़की खुद नहीं है. बल्कि उसका चेहरा है. उसने यूट्यूब पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है.
लोइक दावा करती हैं कि उनके AI से बनाए गए अधिकतर डीपफेक वीडियो प्रोपेगेंडा से जुड़े हैं. ये रूस और चीन के रिश्ते मजबूत करने की वकालत करते हैं.
उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो को शेयर कर लिखा, 'इंस्टाग्राम रील्स में मजेदार डीपफेक मिलना एक आम बात हो गई है, और एक मैसेज देना दूसरी बात है, जिनसे पता चले कि चीन में प्रोपेगेंडा के लिए आपके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है. जो हो रहा है, उसकी तस्वीर सामने आना काफी मुश्किल है. और मैं आपके साथ ये शेयर करना चाहती हूं. कृपया सूचित करते रहें, क्योंकि हम AI से पैदा होने वाली सामग्री के युग में प्रवेश कर रहे हैं.'
लोइक वीडियो में कहती हैं कि उन्हें इस बारे में उनके यूट्यूब फॉलोअर्स द्वारा भेजे गए मैसेज के बाद पता चला. जब उन्होंने इसकी जांच की तो मालूम हुआ कि उनके AI वाले वीडियो रूस से चीन को बिकने वाले आइटम में शामिल हैं.
वो आगे कहती हैं कि उनके लिए प्रोपेगेंडा नैरेटिव देखना कठिन है क्योंकि वो यूक्रेन से हैं और वीडियो "चीन-रूस की दोस्ती" के बारे में बात कर रहे हैं. लोइक के एक डीपफेक वीडियो में लोगों से पूछा जाता है कि अगर चीनी पुरुष किसी रूसी महिला से शादी करना चाहें. उन्हें आगे पता चला कि वो अकेली ऐसी नहीं हैं, जिसके साथ ये हुआ. बल्कि कई और लोगों को भी इस मुसीबत से जूझना पड़ रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











