
सोने का महल और White House से 20 गुना बड़ा दफ्तर, कितने रईस हैं कतर के अमीर, जिनके दखल से पूर्व नौसैनिक हुए रिहा
AajTak
कथित जासूसी के मामले में 8 पूर्व भारतीय नेवी अफसरों को मौत की सजा सुनाने के करीब 3 महीने बाद कतर की अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया. माना जा रहा है कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कतर के अमीर से मुलाकात का नतीजा है. शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी को अरब के सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता है, जिनके दखल के बगैर पासा पलटना मुश्किल था.
दोहा स्थित एक कंपनी के साथ काम करने वाले भारतीय नौसेना के 8 पूर्व जवानों पर वहां की कोर्ट ने आरोप लगाया कि वे काम की आड़ में जासूसी कर रहे हैं. इसी कथित आरोप पर उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी, जो भारतीय दखल के बाद जेल की सजा में बदल गई. अब बड़ी राहत देते हुए दोहा कोर्ट ने सबको रिहाई दे दी है. यहां तक कि 7 अफसर देश भी लौट आए. संदिग्धों की रिहाई तब हुई है, जब पीएम मोदी यूएई के बाद कतर का दौरा करने वाले हैं. वैसे इस हाई-प्रोफाइल मामले में छूट को कतर के शेख से भी जोड़ा जा रहा है.
क्या हैं कतर का अमीर होने के मायने अमीर का मतलब यहां धन-दौलत की अमीरी बस नहीं है, बल्कि अमीर कतर का सुप्रीम लीडर होता है. ये संविधान का गारंटर और सेना का कमांडर भी होता है. अमीर एक खास परिवार से आते हैं, जिसे अल-थानी फैमिली कहते हैं. इस परिवार से अब तक 8 अमीर हो चुके हैं, जो देश संभालते रहे. वर्तमान अमीर तमीम बिन हमाद ने पिता के बाद जून 2013 में सत्ता संभाली. 33 साल की उम्र में शेख को कतर का सबसे कमउम्र लीडर माना गया.
दस साल पहले संभाली सत्ता
शेख तमीम की शुरुआत पढ़ाई-लिखाई लंदन के हैरो स्कूल से हुई. आगे चलकर उन्होंने ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकेडमी से पढ़ाई और वहीं ग्रेजुएशन किया. घर वापसी के बाद उन्हें सेना में अहम पद दिया गया. तब उनके पिता हमाद बिन खलीफा सत्ता संभाल रहे थे. हालांकि शेख की ट्रेनिंग पहले से ही शुरू हो चुकी थी कि वही आगे चलकर देश संभालेंगे. इस बात का एलान खुद उनके पिता ने साल 2003 में ही कर दिया था.
वेस्ट से संबंध किए मजबूत

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







