
सोनीपत: पति को पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा, लड़की के पिता और चाचा ने मारकर हाथ-पैर तोड़े
AajTak
सोनीपत के गन्नौर में लव मैरिज करने वाले कुणाल पर युवती के परिजनों ने हमला किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों को लेकर नाराज होकर 4-5 लोगों ने उन्हें डंडों से पीटा और हाथ-पैर तोड़ दिए. गंभीर हालत में कुणाल को खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया. पुलिस ने युवती के पिता, चाचा और अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
सोनीपत के गन्नौर थाना क्षेत्र में लव मैरिज करने वाले युवक पर युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया. पानीपत के गांव पट्टी कल्याणा निवासी कुणाल ने पिछले साल दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दिल्ली की रहने वाली कोमल से शादी की थी. शादी के बाद दोनों कुछ समय साथ रहे, लेकिन कोमल अचानक घर छोड़कर चली गई और बाद में उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी उत्तर प्रदेश के शामली में कर दी. इसी बीच कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी.
4 से 5 लोगों ने घेरकर हमला किया कुणाल ने बताया कि हाल ही में उसने कोमल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. इसी बात से नाराज होकर युवती के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया. 24 सितंबर को जब कुणाल के पिता बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी बादशाही रोड पर दो बाइकों पर आए 4-5 युवकों ने उन्हें घेर लिया और डंडों से बुरी तरह पीट दिया. आरोप है कि इस हमले में युवती के पिता सतीश और चाचा राकेश भी शामिल थे. हमलावरों ने कुणाल के हाथ-पैर तोड़ दिए, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया.
कुणाल का कहना है कि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियो हटवाना चाहते थे, क्योंकि दूसरी शादी के बाद कोमल को लेकर वहां सवाल उठाए जा रहे थे.
गन्नौर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर युवती के पिता, चाचा और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 110, 115(2), 126(2), 191(3), 190, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना के बाद लोगों ने पत्नी के अमानवीय चेहरे की निंदा की. इलाके में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल लड़के का इलाज चल रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









