
सोनीपत: दूधिया को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, हत्या का वीडियो वायरल
AajTak
सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने जोगेंद्र उर्फ जयपाल को घेर कर गोली मार रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.
हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने जोगेंद्र उर्फ जयपाल को घेरा हुआ है वो भागने का प्रयास कर रहा है. लेकिन जोगेंद्र खुद को बचा नहीं पाया बदमाशों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 12 राउंड गालियां चलाईं. मृतक जोगेंद्र (50) शामड़ी गांव का रहने वाला था.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चलते रोड़ पर नकाबपोश बदमाशों ने जोगेंद्र को घेरा हुआ है. वो उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे हैं. मौके पर कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो रही है कि वो बदमाशों से जोगेंद्र को बचा सके. इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया.
शख्स की हत्या का वीडियो आया सामने
घटनास्थल पर दूधिया जोगेंद्र उर्फ जयपाल का मोबाइल भी मिला है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में गोहाना सीआईए क्राइम ब्रांच ने तीन युवको गिरफ्तार किया है और उसे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इसे पुरानी रंजिश मान रही है

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









