
सोनाली फोगाट को PA सुधीर सांगवान ने बताया था पत्नी! गुरुग्राम के फ्लैट नंबर 901 का राज गहराया
AajTak
सोनाली फोगाट की मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस मामले में पहले हार्ट अटैक की बात हुई थी, फिर सोनाली के परिवार सुधीर पर शक जाहिर किया और अब शुक्रवार को गोवा पुलिस ने ड्रग्स थ्योरी को हवा दे दी. इस एक मामले में कई पहलू सामने आ गए हैं.
सोनाली फोगाट की मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस मामले में पहले हार्ट अटैक की बात हुई थी, फिर सोनाली के परिवार ने सुधीर पर शक जाहिर किया और अब शुक्रवार को गोवा पुलिस ने ड्रग्स थ्योरी को हवा दे दी. इस एक मामले में कई पहलू सामने आ गए हैं. सबसे बड़ा एंगल तो ड्रग्स का ही चल रहा है क्योंकि गोवा पुलिस के मुताबिक सुधीर ने सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई ड्रिंक दी थी जिसमें शायद MDMA मिला था. अब उस ड्रग्स थ्योरी के बाद गुरुग्राम का फ्लैट नंबर 901 ने भी इस मामले को उलझा दिया है.
फ्लैट नंबर 901 की कहानी
बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट ने गुरुग्राम में एक फ्लैट रेंट पर लिया था. वो फ्लैट उन्होंने सुधीर सांगवान के साथ मिलकर लिया था. गुरुग्राम के सेक्टर 102 में ये फ्लैट लिया गया था. सूत्रों की माने तो सुधीर सांगवान ने जब यह फ्लैट रेंट पर लिया था तो वहां रह रहे लोगों को ये बताया कि सोनाली फोगाट उसकी पत्नी है. बकायदा एक पुलिस वेरीफिकेशन भी करवाया गया था. बड़ी बात ये है कि इस फ्लैट में सोनाली फोगाट गोवा जाने से पहले भी गई थीं. खबर है कि गोवा जाने से पहले सोनाली फोगाट और सुधीर सांगवान गुरुग्राम के इसी सोसायटी में आए थे और यहां अपनी सफारी गाड़ी खड़ी करके फिर टैक्सी से एयरपोर्ट गए थे. अभी पुलिस इस पहलू पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है और सच जानने का प्रयास जारी है.
ड्रग्स थ्योरी को कैसे मिलता गया बल?
वैसे शुक्रवार का दिन सोनाली फोगाट वाले मामले में कई नाटकीय मोड़ लेकर आया. सबसे पहला नाटकीय मोड़ गोवा पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने लाया. उस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले ड्रग्स थ्योरी की बात की गई, कहा गया कि सोनाली फोगाट को ड्रग्स दिया गया था. आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा था कि सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था.
आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने ये भी जानकारी दी कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो आरोपी उसे शौचालय में ले गया, 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज देखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









