
सोडियम नाइट्रेट से कत्ल, 14 साल बाद गिरफ्तारी और पुलिस कस्टडी में मौत... दिल दहला देगी इस सीरियल किलर की कहानी
AajTak
अहमदाबाद पुलिस ने नवल की गिरफ्तारी एक कारोबारी के मर्डर केस के सिलसिले में की थी. लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान जब उस कातिल ने अपनी जबान खोली तो पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए. इस केस में नया मोड तब आया, जब पुलिस कस्टडी के दौरान उस कातिल की मौत हो गई.
Serial Killer Naval Singh Chavda Custodial Death: वो 3 दिसंबर 2024 का दिन था. जब गुजरात पुलिस ने एक ऐसे कातिल को गिरफ्तार किया, जो अब तक एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनभर लोगों को जान ले चुका है. वो कातिल नवल सिंह चावड़ा उर्फ भुवा नाम का एक दरिंदा था, जिसने तंत्रमंत्र के नाम पर 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और इस बात का खुलासा भी उस कातिल ने पुलिस के सामने खुद किया. अहमदाबाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी एक कारोबारी के मर्डर केस को लेकर की थी.
पुलिस कस्टडी में कातिल की मौत लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान जब उस कातिल ने अपनी जबान खोली तो पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए. लेकिन इस केस में हैरान करने वाला मोड तब आया, जब पुलिस कस्टडी के दौरान उस कातिल की मौत हो गई. दो दिन पहले आरोपी नवल सिंह चावड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ी. उसे फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. रिमांड के दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए और उसने वो तरीका भी बताया, जिससे वो लोगों की जान लेता था.
कत्ल के लिए सोडियम नाइट्रेट का इस्तेमाल दरअसल, उसने सोडियम नाइट्रेट को पानी और शराब में मिलाकर 12 लोगों को पिलाया और उनकी जान ले ली. आरोपी ने अहमदाबाद के असलाली में 1, सुरेंद्रनगर में 6, राजकोट के पडधरी में 3, अंजार में 1 और वांकानेर में 1 व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूल की थी. मरने वाले 12 लोगों में उसके परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं, जो सुरेंद्रनगर के वढवान में रहते थे. उनमें उसकी मां, चाचा और दादी शामिल थी.
सीएनजी रिक्शा में तीन लाशें पुलिस के मुताबिक, 2 मई 2024 को राजकोट में पडधरी के पास मोटा रामपरा गांव में एक सरकारी बंजर भूमि में सीएनजी रिक्शा में एक महिला सहित तीन लोगों के बेहोश पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बेहोश लोगों की जांच कराई, जहां 108 सेवा के स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पता चला कि तीनों मृतक राजकोट के भगवतीपारा इलाके में रहने वाले कादरभाई मुकासम, उनकी पत्नी फरीदा मुकासम और बेटा आसिफ मुकासम थे. मृतक कादरभाई मुकासम खुद एक रिक्शा चालक थे, जबकि उनका बेटा आसिफ 35 साल का था.
लड़की की लाश के किए थे टुकड़े आरोपी नवल सिंह चावड़ा ने उन तीनों को जहरीला ड्रिंक पिलाकर मारने की बात कबूल कर ली थी. इसके अलावा उसने नगमा मुकासम नाम की लड़की की हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े कर वांकानेर में दफनाने का खुलासा भी किया.
दर्जी के परिवार का खात्मा 11 मार्च 2023 को सुरेंद्रनगर में रहने वाले एक दर्जी परिवार के तीन सदस्यों की लाशें दूधरेज के पास नर्मदा नहर में मिली थीं. जिनकी पहचान दीपेश पाटडिया उनकी पत्नी प्रफुल्लाबेन पाटडिया और बेटी उत्सवीबेन पाटडिया के तौर पर हुई थी. पुलिस ने इस मामले में सामूहिक आत्महत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस तीनों की मौत को दुर्घटना मानकर जांच कर रही थी. लेकिन तभी पुलिस को लाशों के पास से चप्पल के अंदर एक बोतल, एक रुपये का सिक्का, दो जोड़ी चाबियां मिली.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






