
सोडा का बोतल फटने पर शख्स ने फ्रीज पर चला दी गोली, बाद में लगाई आग
AajTak
अमेरिका के याकिमा में पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया. जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि फ्रीज में रखे सोडा के बोतल के फटने पर उस शख्स को लगा की उसपर कोई गोली चला रहा है जिसके बाद उसने भी फ्रीज पर ही गोली चला दी.
अमेरिका में एक शख्स ने फ्रीज में रखे सोडा के बोतल के फटने पर फ्रीज पर ही गोलियां चला दी. इतनी ही नहीं उस शख्स का जब इससे भी जी नहीं भरा तो फ्रीज में आग भी लगा दी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दरअसल अमेरिका के याकिमा में पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया. जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि फ्रीज में रखे सोडा के बोतल के फटने पर उस शख्स को लगा कि उसपर कोई गोली चला रहा है जिसके बाद उसने भी फ्रीज पर ही गोली चला दी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) अधिकारियों ने घटनास्थल पर बयान देते हुए बताया कि उस व्यक्ति ने फायरिंग के बाद रेफ्रिजरेटर में आग लगा दी थी. जब पुलिस पहुंची, तो वहां मौजूद चश्मदीद ने कहा कि उन्होंने घर के बाहर एक गली में आदमी को सड़क के बीच में बंदूक के साथ घूमते और चिल्लाते हुए देखा. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











