
सैलाब में बह जाए या मलबे में दब जाए कार-बाइक तो क्या मिलेगा बीमा?
AajTak
अक्सर कुछ लोग कार-बाइक या फिर कोई भी वाहन लेते वक्त वाहन इंश्योरेंस को लेकर गंभीर नहीं होते हैं. ऐसे लोगों को बाद में पछताना पड़ता है. क्योंकि व्हीकल इंश्योरेंस लेने के दौरान आमतौर पर लोग थर्ड पार्टी डैमेज के बारे में ज्यादा सोचते हैं.
अक्सर कुछ लोग कार-बाइक या फिर कोई भी वाहन लेते वक्त वाहन इंश्योरेंस को लेकर गंभीर नहीं होते हैं. ऐसे लोगों को बाद में पछताना पड़ता है. क्योंकि व्हीकल इंश्योरेंस लेने के दौरान आमतौर पर लोग थर्ड पार्टी डैमेज के बारे में ज्यादा सोचते हैं, या फिर खुद को होने वाले नुकसान के बारे में सोचते हैं. (Photo: File) दरअसल, मॉनसून सीजन में अक्सर कहीं से कार-बाइक तेज बारिश में बह जाने की खबरें आती हैं, तो कहीं वाहन पर पेड़ या बिजली गिरने की घटना सामने आती हैं. इसके अलावा वाहन में आग लग जाने का भी मामला सामने आता है. यानी प्राकृतिक आपदा से वाहन को नुकसान होता है. अब सवाल उठता है कि क्या आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस ऐसी आपदाओं को कवर करता है? (Photo: File) प्राकृतिक आपदाओं के कारण वाहन को होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे वाहन बीमा से कर सकते हैं, इस बारे में आज हम आपको विस्तार से बताते हैं. हालांकि कुछ लोग वाहन इंश्योरेंस खरीदते वक्त प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि बाढ़, भूकंप और भूस्खलन से वाले नुकसान को ध्यान में रखते हैं. (Photo: File)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











