
सैफ के बाद करीना इस लग्जरी कार की टेस्ट ड्राइव लेने पहुंचीं, कीमत इतने करोड़
AajTak
सैफ अली खान के बाद अब करीना भी सैर-सपाटा पर निकल गई हैं. उन्होंने भी एक नई गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ली है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर एक्ट्रेस ग्रे कलर की Land Rover Defender ड्राइव कर रही हैं.
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपने पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन रखते हैं. हर नए मॉडल की गाड़ी भी एक्टर के पास जरूर देखने को मिल जाती है. हाल ही में सैफ को Mercedes-Benz G-Class की टेस्ट ड्राइव लेते हुए देखा गया था. कहा गया था कि एक्टर ये गाड़ी करीना को गिफ्ट कर सकते हैं. अब इससे पहले कि वो गिफ्ट आ पाता, करीना के नए वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. करीना ने कौन सी गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ली?More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












