
सैफ-करीना ने किराए पर दिया बांद्रा वाला घर, मिल रहे महीने के 3.5 लाख रुपये!
AajTak
करीना और सैफ ने अपना पुराना घर नहीं बेचा है. वो अभी भी अपने लग्जरी हाउस के मालिक हैं. रिपोर्ट्स हैं कि 1,500 स्केयर फुट के अपार्टमेंट को करीना और सैफ ने किराए पर उठाया है, जिसके लिए उन्हें हर महीने 3.5 लाख रुपये मिल रहे हैं.
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में एक हैं. दोनों फैंस को कपल गोल्स के साथ सक्सेसफुल मैरिज गोल्स भी देते हैं. करीना और सैफ अपने बच्चों संग एक आलीशान घर में रहते हैं. कुछ समय पहले अपने छोटे बेटे जेह के जन्म से पहले ही करीना और सैफ बांद्रा के फॉर्च्यून हाइट्स वाले घर को छोड़कर नए घर में शिफ्ट हुए हैं. करीना-सैफ ने किराए पर दिया पुराना घर हालांकि, करीना और सैफ ने अपना पुराना घर नहीं बेचा है. वो अभी भी अपने लग्जरी हाउस के मालिक हैं. रिपोर्ट्स हैं कि 1,500 स्केयर फुट के अपार्टमेंट को करीना और सैफ ने किराए पर उठाया है, जिसके लिए उन्हें हर महीने 3.5 लाख रुपये मिल रहे हैं. इसके साथ ही 15 लाख रुपये की बड़ी रकम डिपॉजिट भी की गई है.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











