
सैफ-अमृता की तलाक पर कैसा था बेटी सारा का रिएक्शन, कहा- 'आसान है क्योंकि...'
AajTak
सारा कहती हैं 'वे दोनों अपनी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं और इस वजह से उनके बच्चे भी खुश हैं. हम सब इस वक्त जितने खुश हैं ये शायद ही उस वक्त था. इसलिए मुझे लगता है जो कुछ भी होता है उसके पीछे कोई वजह होती है.'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही वूट के शो फीट अप विद द स्टार्स के सीजन 3 में नजर आने वाली हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में सारा पेरेंट्स संग अपनी इक्वेशन पर चर्चा करेंगी. उन्होंने बताया कि कैसे मां अमृता सिंह और पापा सैफ अली खान के तलाक पर उन्होंने खुद को संभाला था. सारा कहती हैं, 'ये बहुत आसान है. अगर आपको दो ऑप्शंस नजर आ रहे हैं, जहां कोई भी खुश नहीं है और अलग-अलग रह रहे हैं या फिर वहां रहें जहां सभी अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं. ऐसे में जब भी आप मिलते हैं तो आपको एक अलग तरह की खुशी और वेलकम मिलता है.'More Related News

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











