
'सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहे चीन', जयशंकर के किस बयान पर भड़के चीनी एक्सपर्ट? दे डाली ऐसी चेतावनी
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने हालिया इंटरव्यू में चीन के साथ सीमा विवाद पर बोलते हुए कहा कि पड़ोसी देश के साथ सामान्य रिश्ते तभी संभव हैं जब सीमा पर शांति कायम होगी. इसी दौरान उन्होंने पेट्रोलिंग के अधिकार की बात की जिस पर चीनी के रक्षा विशेषज्ञ भड़क गए हैं. उनका कहना है कि यह चीन की संप्रभुता का उल्लंघन है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की एक टिप्पणी से चीन के रक्षा विशेषज्ञ भड़क गए हैं. विदेश मंत्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंध सीमा पर शांति से ही संभव है. उन्होंने कहा कि चीन के साथ जिन मुद्दों का विवाद अभी सुलझा नहीं है, वे मुख्य रूप से पेट्रोलिंग (गश्ती) के अधिकार और क्षमताओं को लेकर हैं. पेट्रोलिंग को लेकर जयशंकर के इस बयान पर चीन के सीमा मामलों के जानकारों और रक्षा विशेषज्ञों ने कड़ी आपत्ति जताई है.
चीनी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि जयशंकर की टिप्पणी भारत-चीन के बीच विवादित क्षेत्रों को भारत का हिस्सा बता रही है जो कि चीनी संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है.
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विदेश मंत्री के पीटीआई को दिए इंटरव्यू को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीमा विवादों का निपटारा दोनों देशों के सामान्य रिश्तों की नींव तैयार करेगा.
इस इंटरव्यू के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजवीक मैगजीन को दिए इंटरव्यू का जिक्र किया जिसमें पीएम ने कहा था कि केवल भारत-चीन रिश्तों के लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए सीमा विवाद का तुरंत निपटारा बेहद जरूरी है.
'चीन को पता होना चाहिए कि...'
इंटरव्यू के दौरान जयशंकर ने कहा, 'आज चीन के साथ हमारे रिश्ते सामान्य नहीं है क्योंकि सीमा पर शांति में बाधा आई है. इसलिए पीएम मोदी कह रहे थे कि चीन को इस बात का पता होना चाहिए कि वर्तमान स्थिति उसके हित में नहीं है.'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







