
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, दो भारतीय नागरिकों की मौत, दो घायल
AajTak
नेपाल के संखुवासभा जिले में बुधवार को हुए ट्रक हादसे में दो भारतीय लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस दुर्घटना में दो भारतीय नागरिक घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार को एक ट्रक का भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा संखुवासभा जिले के फयकसिंदा दोभान इलाके में हुआ है.
दोनों मृतकों की पहचान 57 वर्षीय ट्रक ड्राइवर शैलेंद्र प्रताप सिंह और 29 वर्षीय खलासी शाहरुख मोहम्मद के रूप में की गई है. यह दोनों नेपाल में स्थित एक हायड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे. वहीं हादसे में जो दो लोग घायल हुए हैं वह भी भारतीय मूल के बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मकालू ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र की है. डीएसपी दक्ष कुमार बसनेत ने बताया कि 'HP 11-4933' नंबर वाला एक टिपर ट्रक बुधवार रात मकालू ग्रामीण नगर पालिका -5 इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए.
डीएसपी दक्ष कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
आपको बता दें कि हाल ही में नेपाल के तनहुं जिले के आइना पहाड़ा में दर्दनाक बस हादसा हो गया था. जहां एक भारतीय टूरिस्ट बस हाईवे से करीब 150 मीटर नीचे मार्स्यांगदी नदी में जा गिरी थी. इस एक्सीडेंट में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को रेस्क्यू किया गया था. बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 43 लोग सवार थे. टूरिस्ट बस पोखरा के रिसॉर्ट से काठमांडू की ओर जा रही थी.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








