
सेल्फी लेने एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा फर्जी अधिकारी, गर्लफ्रेंड के चक्कर में बुरा फंसा
AajTak
दिल्ली के एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसने की कोशिश करने के आरोप में फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए यहां सेल्फी लेने पहुंचा था. दरअसल, उसने गर्लफ्रेंड को झूठ बताया था कि वह इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर है.
राजधानी दिल्ली के एयरफोर्स स्टेशन पर युवक ने ऐसा कारनामा किया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए. दरअसल, युवक ने गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए एयरफोर्स की ड्रेस पहनी और बकायदा एयरफोर्स का ऑफिसर बनकर नई दिल्ली इलाके के एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हो गया. सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान उस पर शक हुआ तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान शख्स ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि वह यहां सेल्फी लेने आया था. ताकि, सेल्फी को गर्लफ्रेंड को भेज सके. युवक ने बताया कि उसने गर्लफ्रेंड को झूठ बताया था कि वह इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर है. गर्लफ्रेंड को लगता था कि वह झूठ बोल रहा है. इसलिए उसने नकली एयरफोर्स ऑफिसर बनने का फैसला लिया.
आरोपी ने बताया कि उसने एयरफोर्स की नकली ड्रेस खरीदी. उसे पहना फिर एयरफोर्स का अधिकारी बनकर IAF स्टेशन के अंदर दाखिल होने लगा. जांच में तैनात सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ तो उसे रोका गया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.
सुरक्षाकर्मियों को बरगलाने लगा आरोपी फिलहाल, तुगलक रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 22 जुलाई को नकली वर्दी पहनकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसकर सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले आरोपी का नाम गौरव है. गौरव उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है. सूत्रों ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा गया तो वह अपने बयानों से सुरक्षाकर्मियों को बरगलाने लगा. जब सख्ती से पूछताछ की तो मामला गर्लफ्रैंड को इंप्रेस करने का निकला.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



