
सेम सेक्स मैरिज के सपोर्ट में उर्फी जावेद, बोलीं- होनी चाहिए लीगल
AajTak
उर्फी ने सेम सेक्स मैरिज को इंडिया में लीगल करने पर जोर दिया है. उर्फी का कहना है कि जिससे शादी करने में इंसान को खुशी होती है, उन्हें उनके साथ शादी करने का हक मिलना चाहिए. उर्फी ने यह भी कहा कि सेम सेक्स मैरिज करने की अनुमति 'प्राचीन हिंदू धर्म' में भी थी.
ग्लैमर वर्ल्ड में अपने सेंशुअस लुक से तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद काफी बेबाक और बिंदास हैं. उर्फी हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय सामने रखती हैं. अब उर्फी ने सेम सेक्स मैरिज को इंडिया में लीगल करने पर जोर दिया है. उर्फी का कहना है कि जिससे शादी करने में इंसान को खुशी होती है, उन्हें उनके साथ शादी करने का हक मिलना चाहिए.
सेम सेक्स मैरिज पर क्या बोलीं उर्फी?
दरअसल, संसद में एक बीजेपी नेता ने सेम सेक्स मैरिज को लीगल करने के खिलाफ बयान दिया. लेकिन उर्फी जावेद मंत्री के बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखीं. एक्ट्रेस ने बीजेपी नेता के बयान का हवाला देते हुए कहा कि सेम सेक्स मैरिज करने की अनुमति 'प्राचीन हिंदू धर्म' में भी थी. उर्फी ने ये भी कहा कि अपने पर्सनल एजेंडा को दूसरे लोगों पर थोपना नहीं चाहिए.
उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ...तो आप लोगों को ऐसे इंसान से शादी करने के लिए फोर्स करना चाहते हैं, जिन्हें वो पसंद भी नहीं करते हैं और चाहते हैं कि वो ऐसा करके उदास रहें, क्योंकि आपका मानना है कि सेम सेक्स मैरिज नेचुरल नहीं है. प्राचीन हिंदू धर्म में लेजबियन्स, गे, ट्रांसजेंडरों को न केवल स्वीकार किया जाता था बल्कि उन्हें विवाह करने की भी अनुमति थी. पहले अपने धर्म के बारे में जानें. अपना व्यक्तिगत एजेंडा लोगों पर न थोपें."
उर्फी जावेद यहीं तक नहीं रुकीं. उन्होंने अपनी दूसरी स्टोरी पर लिखा- सभी को उन लोगों से शादी, प्यार और सेक्स करने की इजाजत होनी चाहिए, जिनके साथ वो उनकी सहमति से करना चाहते हैं. इसमें किसी दूसरे को दखल नहीं देना चाहिए. आप अगर किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, कोई क्राइम नहीं कर रहे हैं, तो फिर परेशानी क्या है? खुद भी जिएं और दूसरो को भी जीने दें. उर्फी ने अपनी स्टोरी में इस बात पर भी जोर दिया कि इन सब चीजों के बजाए देश में बढ़ रहे रेप केस और सीरियस मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












