
सेना ने जारी की तीन आतंकियों की स्केच, 5 लाख का इनाम, डोडा में सुरक्षा बलों पर किया था अटैक
AajTak
जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों की सेना ने स्केच जारी की है. बताया जा रहा है कि वे जम्मू के ऊपरी इलाके में छिपे हैं. 16 जुलाई को देसा डोडा के उरारी बागी इलाके में हुए आतंकी हमले में कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए थे.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पुलिस ने 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि वे डोडा के ऊपरी इलाकों में मौजूद हैं. हाल ही में देसा डोडा के उरार बागी इलाके में हुई आतंकी घटना में शामिल थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक आतंकवादी की सूचना देने पर 5 लाख रुपये का नकद इनाम देने का भी ऐलान किया है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 16 जुलाई को एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक कैप्टन और तीन अन्य सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक शैडो ग्रुप 'कश्मीर टाइगर्स' ने ली थी. यह घटना डोडा उरारी बागी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के दौरान हुई. गोलीबारी में दो जवान घायल भी हुए थे.
यह भी पढ़ें: कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल चला रहे सर्च ऑपरेशन
डोडा में हुआ आतंकी हमला हाल के महीनों में जम्मू क्षेत्र में हुई कई आतंकी घटनाओं में से एक था. 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक जम्मू प्रांत के छह जिलों में करीब एक दर्जन आतंकी हमलों में कई सुरक्षाकर्मी और आतंकवादी मारे गए हैं. सुरक्षा बलों की तरफ से अन्य आतंकियों को निपटाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: J-K: कुपवाड़ा में रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना का एक जवान भी घायल

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








