
'सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं', अब तेज प्रताप का इमोशनल कार्ड, तेजस्वी को दिया आशीर्वाद
AajTak
रिलेशनशिप विवाद के बीच तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और खुद को कृष्ण बताया है. जबकि तेजस्वी को अर्जुन बताकर आशीर्वाद दिया है. तेज प्रताप ने लिखा, मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालो, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रविवार को उन्होंने ना सिर्फ रिश्तों में तनातनी, पारिवारिक दूरी पर चुप्पी तोड़ी, बल्कि 'कृष्ण-अर्जुन' वाली भूमिका से जुड़ा भावनात्मक पोस्ट भी किया. तेज प्रताप ने तेजस्वी को अर्जुन बताया और छोटे भाई कहकर आशीर्वाद भी दिया. इससे पहले सुबह उन्होंने माता-पिता यानी लालू यादव और राबड़ी देवी को अपनी जिंदगी में भगवान से बढ़कर बताया था.
तेज प्रताप ने एक्स पर महाभारत के कृष्ण-अर्जुन संग्राम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालो... तुम कभी सफल नहीं हो सकोगे. कृष्ण की सेना तो ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस, मेरे भाई भरोसा रखना. मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई, मम्मी-पापा का ख्याल रखना... जयचंद हर जगह हैं. अंदर भी और बाहर भी.
'आप हैं तो सबकुछ है...', मम्मी-पापा के लिए भावुक संदेश
इससे पहले तेज प्रताप ने रविवार सुबह माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए. ना कि कुछ और. पापा, आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले जयचंद जैसे लालची लोग. बस, मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.
'कृष्ण-अर्जुन' की जोड़ी और अंदरूनी कलह की पुरानी कहानी
तेज प्रताप खुद को कई बार कृष्ण और छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन कह चुके हैं. चार साल पहले 2021 में जब दोनों भाइयों के बीच मतभेद की खबरें आई थीं, तब भी तेज प्रताप ने तेजस्वी को मुकुट पहनाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, चाहे जितना षड्यंत्र रचो, कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







