
सेक्स क्लिप पर विवाद के बीच इमरान खान हुए गुस्सा, कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सोमवार को एक ऑडियो क्लिप को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि महिला से अभद्र भाषा में बात कर रहा व्यक्ति पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं. अब इमरान खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
पिछले कुछ दिनों से कथित वायरल सेक्स ऑडियो क्लिप पर विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी है. इमरान खान ने कहा है कि ये सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी तरह उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है. ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें इमरान खान एक महिला से कथित तौर पर अश्लील बातें कर रहे हैं. हालांकि, इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इस क्लिप को फर्जी करार दिया था.
विपक्ष पर साधा निशाना
इमरान खान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "हमसे चोर हजम कराने में ये लोग और कितना गिरेंगे. इनलोगों ने मेरे साथ क्या-क्या नहीं किया. गंदी वीडियो और ऑडियो निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर हमारे बच्चे गंध देख रहे हैं. ये सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी तरह मुझे ब्लैकमेल किया जा सके."
क्या था उस ऑडियो क्लिप में
पाकिस्तानी पत्रकार सैयद अली हैदर ने दो हिस्सों वाली इस ऑडियो क्लिप को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. इस ऑडियो क्लिप में एक शख्स को एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









