
सेक्स और पैसों के लिए खुफिया जानकारी देते थे अमेरिकी नेवी अधिकारी, पाए गए दोषी
AajTak
अमेरिका के नेवी इतिहास में अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार स्कैंडल में एक नेवी कमांडर को दोषा पाया गया है. इस स्कैंडल में 34 नेवी के अधिकारियों पर आरोप है. इन पर आरोप है कि पैसों और सेक्स के बदले इन्होंने एक विदेशी कंपनी को खुफिया जानकारी साझा की.
अमेरिका के एक नेवी कमांडर को देश की खुफिया जानकारी विदेशी कंपनी से साझा करने का दोषी पाया गया है. कमांडर को इसके बदले में एक विदेशी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर से 250,000 डॉलर का कैश और सेक्स सेवाएं मिली थीं. कमांडर स्टीफन शेड ने जो सूचना विदेशी फर्म को प्रदान की है उससे नौसेना को 3 करोड़ 50 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











