
सेकेंड हैंड गाड़ियों को लेकर सरकार का बड़ा कदम, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, नोटिफिकेशन जारी
AajTak
सड़क परिवहन मंत्रालय ने सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है. ये बदलाव 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे. सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन रूल 1989 के चैप्टर III में बदलाव करने का ऐलान किया है. इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
देश के अलग-अलग राज्यों में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. चोर देश के एक छोर से चुराए गए वाहन को दूसरे छोर पर ले जाकर आसानी से बेच देते हैं. चोरी के वाहन अपेक्षा से कम कीमत पर मिल जाते हैं और लोग जानकारी के अभाव में इन्हें खरीद भी लेते हैं. चोरी की गाड़ियों की फर्जी तरीके से खरीद बिक्री पर लगाम लगाने के लिए अब सड़क परिवहन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है.
वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नए नियम से सही डीलर और गाड़ी की पहचान करने में आसानी होगी, साथ ही चोरी की गाड़ियों की फर्जी तरीके से खरीद और बिक्री पर भी लगाम लगाने में सहायता मिल सकेगी. सड़क परिवहन मंत्रालय ने डीलर के जरिए गाड़ियों की बिक्री, खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए नए नियमों का ऐलान किया है.
सड़क परिवहन मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन रूल, 1989 के चैप्टर III में बदलाव किया है. ये बदलाव 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगा. इसके जरिए पुरानी कार के मार्केट के रेग्युलेशन ईकोसिस्टम को सुदृढ़ करने की कवायद की गई है. नियमों में बदलाव को लेकर कहा जा रहा है कि इससे आम लोगों को कई फायदे होंगे.
सेकेंड हैंड गाड़ी खरीद और बिक्री से जुड़े डीलर को सत्यापित करने के लिए सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिससे लोगों को किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से बचाया जा सके. डीलर और गाड़ी स्वामी के बीच संबंध पर स्पष्टता रहेगी. डीलर के पास गाड़ी होने पर उसकी जिम्मेदारी और अधिकार स्पष्ट होंगे.
अब डीलर अपने पास आई गाड़ी के लिए रिन्यूअल ऑफ रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या रिन्यूअल ऑफ सर्टिफिकेट ऑफ फिटनेस, डुप्लिकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एनओसी, ट्रांसफर ऑफ ऑनरशिप के लिए आवेदन दे सकता है. कहा जा रहा है कि अब गाड़ी के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रिप रजिस्टर अनिवार्य होगा.
इससे गाड़ी के माइलेज, ड्राइव, उपयोग संबंधी सभी डिटेल्स की जांच की जा सकेगी. गाड़ी संबंधी किसी भी तरह के डैमेज या डॉक्यूमेंट्स खोने की सूचना स्वामी के लिए अथॉरिटी को सूचना देनी होगी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








