
'सेकंड-हैंड फ्राइड चिकन' क्या है? यहां इसे चाव से खाते हैं लोग
AajTak
मार्केट में बहुत सी सेकंड-हैंड चीजें मिलती हैं. इनमें कपड़ा, कार, किताबें, मोबाइल फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान कई चीजें हैं जिनकी रीसेल वैल्यू होती है. लोग कई ऐसी उपयोगी चीजों को इस्तेमाल कर कम कीमत पर बेच देते हैं और दूसरे लोगों के काम आती है. लेकिन, खाने-पीने की चीजें भी सेकंड-हैंड हो सकती है, इस बारे में शायद ही कोई सोच सकता है.
दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जो सेकंड हैंड हो सकती है. बाजार में जरूरतमंद लोगों को काफी कम कीमत पर सेकंड-हैंड चीजें मिल जाती हैं. इनमें घर, गाड़ी, किताब से लेकर पहनने वाले कपड़े और कई रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं शामिल हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या खाने-पीने की चीजें भी सेकंड-हैंड हो सकती है. क्योंकि, एक ऐसी जगह है जहां सेकंड-हैंड फ्राइड चिकन मिलता है.
खाने की चीजें भी सेकंड-हैंड बिकती है. ऐसे में कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए कि आखिर खाने-पीने की चीजें सेकंड-हैंड कैसे हो सकती है, क्योंकि ये तो वन टाइम कंज्यूमिग प्रोडक्ट होता है. ऐसे में जानते हैं कि वो जगह कहां है जहां 'सेकंड-हैंड फ्राइड चिकन' मिलता है और ये कैसे संभव है.
यहां खूब बिकता है सेकंड हैंड फ्राइड चिकन साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस की मलिन बस्तियों में दशकों से एक व्यंजन फेमस है, जिसे 'पगपग' या "सेकंड-हैंड फ्राइड चिकन" के नाम से जाना जाता है. यह इन दिनों चर्चा में तब आया, जब एक चीनी इंफ्लुएंसर ने इसका स्वाद चखते हुए इसकी पूरी कहानी को फिल्माया और ये वीडियो वायरल हो गया.
इस पगपग का शाब्दिक अर्थ होता है -धूल झाड़ना. यह पगपैग या सेकंड-हैंड फ्राइड चिकेन फिलीपींस के गरीबी से ग्रस्त भागों में दशकों से खाया जाता रहा है. इसे फेंके गए बचे हुए खाद्य पदार्थों से बनाया जाता है.
फेंके गए बचे हुए चिकन से बनता है 'पगपग' अमीर लोगों के खाने के बाद जो चिकेन बच जाता है, उसे साफ करके, फिर से मसाले में लपेटा जाता है और फिर उन्हें डीप फ्राई किया जाता है. इसके बाद उन्हें सेकंड हैंड फ्राइड चिकेन के तौर पर बेचा जाता है.
गरीबों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत यह व्यंजन कुछ गरीब परिवारों के लिए प्रोटीन का एकमात्र किफायती स्रोत है. इसकी उत्पत्ति 1960 के दशक में अत्यधिक गरीबी से हुई थी, जब देश ऋण संकट और गंभीर बेरोजगारी से जूझ रहा था. इसके कारण अनेक लोग अवसरों की तलाश में शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए थे.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











