
सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, रिटेल निवेशक क्या करें? एक्सपर्ट की राय
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से शेयर बाजार में थोड़ा दबाव देखने को मिला था. अप्रैल में आई गिरावट के बाद पिछले कुछ महीनों तक बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था. क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर से निवेशक घबराए हुए थे. पहली लहर में निफ्टी गिरकर 7600 के स्तर को छू लिया था.
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से शेयर बाजार में थोड़ा दबाव देखने को मिला था. अप्रैल में आई गिरावट के बाद पिछले कुछ महीनों तक बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था. क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर से निवेशक घबराए हुए थे. पहली लहर में निफ्टी गिरकर 7600 के स्तर को छू लिया था. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अप्रैल में निफ्टी 14 हजार के आसपास पहुंच गया था, जबकि सेंसेक्स फिसलकर 28 हजार से नीचे चला गया था. लेकिन जैसे ही देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हुए, शेयर बाजार में तेजी लौटने लगी है. दरअसल, 15 जुलाई को सेंसेक्स ने हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है. वहीं निफ्टी भी ऑल टाइम हाई को पार करके 16 हजार के बेहद करीब पहुंच गया है. सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान गुरुवार को 349 अंकों की तेजी के साथ 53,253.20 के स्तर को छुआ, जो इसका अब तक का ऊंचाई का रिकॉर्ड है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












