
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
ABP News
यह भर्ती प्रौद्योगिकी और जोखिम से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं और आईटी, साइबर सिक्योरिटी या जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एक्सपीरियंस रखते हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती प्रौद्योगिकी और जोखिम से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 23 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. वहां New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें.
2. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जो SMS और ईमेल के जरिए भेजा जाएगा.













