
सूर्या का नहीं कोई तोड़... ICC ने दिया बड़ा सम्मान, बने T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
AajTak
सूर्यकुमार यादव को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है. आईसीसी द्वारा बुधवार को इसका ऐलान किया गया, पिछले साल सूर्या ने ही टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाए थे.
आईसीसी के सालाना अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का परचम लहरा रहा है. आईसीसी द्वारा बुधवार को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ऐलान किया गया है, इस अवॉर्ड को सूर्यकुमार यादव ने जीता है. पिछले साल टी-20 फॉर्मेट में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव को यह बड़ा सम्मान मिला है.
सूर्यकुमार यादव ने इस रेस में इंग्लैंड के सैम करेन, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को मात दी है. सूर्यकुमार यादव टी-20 फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं, साथ ही अब वह टी-20 फॉर्मेट के क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बने हैं.
Presenting the ICC Men's T20I Cricketer of the Year 2022 👀#ICCAwards
पूरे साल छाए रहे थे सूर्यकुमार यादव
साल 2022 की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने 31 मैच में 1164 रन बनाए थे, जो करीब 47 की औसत से आए थे. इस दौरान सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 187.43 का रहा था. जो किसी भी प्लेयर से कहीं ज्यादा था. सूर्यकुमार यादव किसी भी एक कैलेंडर ईयर में टी-20 क्रिकेट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय प्लेयर बने थे.
साल 2022 पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम रहा था, उन्होंने इस दौरान 68 छक्के जड़े थे. किसी भी प्लेयर द्वारा टी-20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में जड़े गए यह सबसे ज्यादा छक्के थे. सूर्या ने कई मैच में अकेले दम पर टीम इंडिया के लिए पूरा गेम ही पलट दिया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











