
सूरत: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने युवती के काट दिये बाल, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
गुजरात के सूरत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पूरे गांव के सामने युवती के बाल काट दिए.
गुजरात के सूरत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पूरे गांव के सामने युवती के बाल काट दिए. महिला को शक है कि युवती के उसके पति से अवैध सबंध हैं. पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. युवती को कुछ महिलाएं पकड़े हुए हैं, वहीं एक महिला जबरन उसके बालों पर कैंची चला रही है. पीड़ित युवती चीखते-चिल्लाते हुए खुद को बचाने की गुहार भी लगाती है, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है. वायरल हुआ वीडियो सूरत की पलसाना तहसील के तातीथईया गांव का बताया गया है. यहां एक महिला द्वारा युवती के जबरन बाल काट दिए जाते हैं. हालांकि इस दौरान लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटाती नजर आती है, लेकिन उसे कई महिलाओं द्वारा इतना कसकर पकड़ा गया था, कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी. इस युवती को बचाने की जगह वहां मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए, तो वहीं कुछ लोग ठहाके मारकर हंस रहे थे. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कड़ोदरा पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस इस मामले में जांच करने की बात कर रही है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












