
सूरत की डाइंग मिल में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा
AajTak
गुजरात के सूरत के पांडेसरा GIDC स्थित पारस प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड डाइंग मिल में केमिकल टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरे चार मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए. दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
सूरत शहर के पांडेसरा GIDC इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. होली की छुट्टियों के दौरान एक डाइंग मिल में टैंक की सफाई करना मजदूरों के लिए काल बन गया. आरोप है कि पारस प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड नामक टेक्सटाइल मिल में बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों को केमिकल युक्त पानी के टैंक की सफाई के लिए उतारा गया, जिससे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, मिल में होली के अवसर पर दो दिनों की छुट्टी थी. इसी दौरान मिल प्रबंधन ने सफाई कार्य कराने के लिए मजदूरों को टैंक में उतारा. गुरुवार शाम करीब 6 से 8 बजे के बीच, जब शहर में लोग होली का त्योहार मना रहे थे तब मजदूरों को गहरे टैंक में सफाई के लिए भेजा गया. पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह सफाई अभियान एक भीषण हादसे में बदल गया.
यह भी पढ़ें: म्यूल अकाउंट, ATM किट और दुबई कनेक्शन... सूरत में साइबर माफिया का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
एक-एक कर टैंक में उतरे मजदूर, जहरीली गैस से हुए बेहोश
बताया गया कि केमिकल युक्त पानी के टैंक को साफ करने के लिए सबसे पहले सोनू कुमार को टैंक में उतारा गया. टैंक के तल में जमा जहरीले कीचड़ और पानी के कारण वह अचानक नीचे दब गया और दम घुटने से बेहोश हो गया. जब वह बाहर नहीं निकला तो उसे बचाने के लिए अन्य मजदूरों को अंदर भेजा गया.
सोनू को बचाने के प्रयास में अंकित कुमार और संदीप कुमार एक-एक करके टैंक में उतरे, लेकिन अंदर फैली जहरीली गैस के कारण वे भी होश खो बैठे और टैंक के भीतर ही गिर पड़े. तीनों के बाहर न आने पर भी मिल प्रबंधन ने चौथे मजदूर अमरेंद्र कुमार को टैंक में उतारा, लेकिन अंदर का मंजर देखकर वह घबरा गया और किसी तरह बाहर निकल आया. अमरेंद्र कुमार की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









