
सूडान के राष्ट्रपति भवन पर सेना का कब्जा, क्या अब रुक जाएगा युद्ध? देखें Video
AajTak
दो सालों पहले सूडान की सेना से प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिकों बलों ने राष्ट्रपति भवन कब्जा लिया था. लेकिन शुक्रवार को सेना ने दोबारा महल को अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि, युद्ध के बीच सूडान का राष्ट्रपति भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है.
सूडान की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने लगभग दो सालों की लड़ाई के बाद खार्तूम स्थित राष्ट्रपति भवन 'रिपब्लिकन पैलेस' पर दोबारा कब्जा कर लिया है. इस भवन पर पहले सेना के प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बलों ने कब्जा किया था जिसे भारी सुरक्षा निगरानी में रखा गया था.
सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में सूडानी सैनिकों को राष्ट्रपति भवन पर अपना कब्जा कर लिया. सूडानी सेना के एक अधिकारी ने वीडियो में घोषणा की कि इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के 21वें दिन राष्ट्रपति भवन पर उनका अधिकार दोबारा स्थापित हुआ. उन्होंने बताया कि सैनिक राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद है.
राष्ट्रपति भवन की बात करें तो आंशिक रूप से यह खंडहर में बदल चुका था. सैनिक टूटे हुए टाइलों पर चढ़कर भवन के अंदर जाते दिख रहे थे. सैनिक असॉल्ट राइफलें और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड लांचर लिए नारे लगा रहे थे, 'अल्लाह महान हैं.'
सूडान के सूचना मंत्री खालिद अल-ऐसर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सेना ने महल पर फिर से कब्जा कर लिया है.
उन्होंने लिखा, 'आज झंडा फहराया गया है, महल वापस आ गया है और जीत पूरी होने तक यात्रा जारी रहेगी.'
राष्ट्रपति भवन पर कब्जा सूडान की सेना के लिए बड़ी उपलब्धि

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









