
सुसाइड या हत्या? सामने आई US के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
AajTak
अमेरिकी सरकार ने जेफरी एपस्टीन की मौत से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. इनमें जेल में उसकी मौत के तुरंत बाद की तस्वीरें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मानसिक स्थिति से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं. इन फाइल्स ने एक बार फिर एपस्टीन की मौत को लेकर पुराने सवालों और विवादों को हवा दे दी है.
अमेरिका की सरकार ने जेफरी एपस्टीन की मौत से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें और दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए थे. इन तस्वीरों में एपस्टीन का शव स्ट्रेचर पर रखा हुआ दिखाई देता है और मेडिकल स्टाफ उन्हें बचाने की कोशिश करता नजर आता है. ये सभी तस्वीरें एपस्टीन की मौत के तुरंत बाद की बताई जा रही हैं. हालांकि इनमें से कई तस्वीरें बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से दिखाया नहीं जा सकता.
ये तस्वीरें और दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए लाखों फाइलों का हिस्सा हैं, जिन्हें हाल ही में डीक्लासिफाई किया गया है. इनमें एफबीआई की एक रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जेल से जुड़े आंतरिक दस्तावेज शामिल हैं. कुल 20 तस्वीरें जारी की गई हैं, जिनमें एपस्टीन की गर्दन और शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के किंग्स चार्ल्स ने अपने छोटे भाई को घर से निकाला, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद लिया फैसला
जेफरी एपस्टीन 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर जेल में अपनी कोठरी में मृत पाया गया था. वह सेक्स ट्रैफिकिंग और साजिश के गंभीर आरोपों में जेल में बंद था और ट्रायल का इंतजार कर रहा था. जिस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है वो रिपोर्ट 23 पन्नों की है और हर पेज पर "अनक्लासिफाइड" की मुहर लगी हुई है.
अपनी सेल में बेहोश पाया गया था एपस्टीन!
जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एपस्टीन को स्ट्रेचर पर लिटाया गया है और डॉक्टर उसे रिससिटेट करने की कोशिश कर रहे हैं. तस्वीरों पर 10 अगस्त 2019 की तारीख और सुबह 6 बजकर 49 मिनट का समय दर्ज है. यह समय उस वक्त के करीब है, जब एपस्टीन अपनी कोठरी में बेहोश पाया गया था. उसे सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. माना जा रहा है कि तस्वीरें अस्पताल में ही ली गई थीं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









