
सुसाइड नोट, साजिश और राजदार... साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ सुसाइड नोट आखिर किसने लिखा था? इस पूरे मामले में ड्राइवर भोमाराम की क्या भूमिका थी, पिता वीरमनाथ का बयान, इंजेक्शन एंगल और फॉरेंसिक जांच से जुड़ा हर सच जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.
Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: साध्वी प्रेम बाईसा की डेथ मिस्ट्री का सबसे बड़ा राज़दार अब सामने आ चुका है. वो राज़दार जिसने साध्वी का वो रहस्यमयी सुसाइड नोट लिखा था, जो उनकी मौत के पूरे 4 घंटे बाद साध्वी की आईडी से पोस्ट किया गया. एक ऐसा सुसाइड नोट जो साध्वी के जीते-जी नहीं बल्कि उनकी मौत के बाद लिखा गया था. इस मामले का हर खुलासा हैरान करने वाला है.
अब सवाल ये उठता है कि अगर नोट साध्वी की मौत के बाद ही लिखा गया, तो फिर उसे सुसाइड नोट क्यों कहा जा रहा है? तो इसका जवाब है, कि एक तो सुसाइड नोट खुद साध्वी की आईडी से पोस्ट किया गया और दूसरा ये कि सुसाइड नोट में लिखी गई बातों तो खुद साध्वी ने अपनी मौत से पहले अपने पिता वीरमनाथ को बताया था. कम से कम अब तक की पुलिस की तफ्तीश और साध्वी के पिता वीरमनाथ के ड्राइवर भोमाराम का तो कुछ ऐसा ही कहना है.
28 जनवरी की शाम को साध्वी के बीमार पड़ने से लेकर उनकी मौत के पूरे सिलसिले के दौरान भोमाराम कहां रहा, उसकी गतिविधियां क्या रहीं, इसे लेकर 'आज तक' ने पड़ताल की. हम भोमाराम तक पहुंचे, जिसे साध्वी के सुसाइड नोट का सबसे बड़ा राज़दार बताया जा रहा है. आप भी सुनिए कि हमारे सवालों पर भोमाराम ने क्या जवाब दिया?
भोमाराम के कहे मुताबिक उस रोज वो दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसी बीच वीरमनाथ ने उन्हें साध्वी की तबीयत बिगड़ने की बात कह कर और उसे अपने पास प्रेक्षा अस्पताल में बुला लिया, लेकिन जब तक वो अस्पताल पहुंचा, तब तक साध्वी की जान जा चुकी थी. और बस इसी मौत के कुछ घंटे के बाद भोमाराम ने साध्वी के पिता वीरमनाथ के कहने पर वो इंस्टा पर साध्वी के नाम से वो नोट लिखा और उसे पोस्ट कर दिया. तब भोमाराम वीरमनाथ के साथ आरतीनगर के मोड़ पर साधु संतों का इंतजार कर रहे थे.
ऐसे माहौल में जब कोई अपनी बेटी को खो चुका हो, आखिर वो इतनी बड़ी मुसीबत के दौरान अपनी बेटी की आईडी से कोई पोस्ट कैसे और क्यों लिखवा सकता है? अब तक की तफ्तीश के ये साफ हो चुका है कि बाईसा के पास दो मोबाइल फोन थे, जिसमें एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल वो सोशल मीडिया हैंडल के लिए किया करती थी और साध्वी की मौत के बाद ये फोन उनकी गाड़ी में ही पड़ा हुआ था, जिससे भोमाराम ने वो पोस्ट लिखा था.
फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में 37 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. जिसमें साध्वी के नाते-रिश्तेदारों के अलावा, उनके आश्रम में रहने वाले लोग और प्रेक्षा अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, साध्वी इंजेक्शन लगाने वाला कंपाउंडर समेत बाकी लोग शामिल हैं. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब 40 कांटैक्ट्स को रडार पर लिया है, जिनकी मूवमेंट, कॉल ट्रेल और आपसी कनेक्शन की गहराई जे जांच की जा रही है. यह भी परखा जा रहा है कि इन संपर्कों के बीच कोई ऐसा लिंक तो नहीं, जो अब तक जांच से बाहर रहा हो.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









