
सुशासन का राजपाट, हिंसा की आड़ में लूटपाट! देखें बिहार में क्यों बने ऐसे हालात
AajTak
रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद बिहार के ऐतिहासिक शहर सासाराम और नालंदा हिंसा की आग में सुलग गए. अब दोनों शहरों में शांति है, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. सासाराम के हिंसाग्रस्त इलाकों से पीड़ित अपने घरों से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं. खें बिहार में क्यों बने ऐसे हालात.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











